फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने दो लुटेरे दबोचे, गनर की कारबाइन नहीं चली

Tue, 23 Feb 2016 02:17 AM IST
अलीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
वाकये के अनुसार अमीर निशा निवासी वशी अहमद मूल रूप से ऊपरकोट इलाके के रहने वाले हैं। वह अपनी पत्नी असमत जहां के साथ पुराने शहर में आयोजित शादी से स्कूटर पर लौट रहे थे। दंपति जैसे ही पुलिस कंट्रोल रूम के सामने पहुंचे, तभी बाइक सवार लुटेरों ने महिला का पर्स खींचा। इस दौरान महिला नीचे आ गिरी और करीब 50 कदम से घिसटती हुई चली गई। इसी बीच विधायक जमीरउल्लाह अपनी स्कार्पियो में सुरक्षागनर आदि के साथ सिविल लाइंस से कठपुला की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने लूट होते देख अपनी गाड़ी बाइक सवारों के पीछे लगवा दी और डीएम आवास के सामने होते हुए सुभाष चौक का गोल चक्कर लगाकर बरछी बहादुर से पहले बाइक सवारों को ओवरटेक कर रोक लिया। इसी बीच शोर पर पब्लिक जमा हुई। बदमाशों की ओर से तमंचा निकाला गया और विधायक के गनर ने भी अपनी कारबाइन तान दी। पब्लिक से घिरा देख बदमाश सहम गए और दोनों को दबोच लिया।

बाद में खबर पर सिविल लाइंस पुलिस भी पहुंच गई और पकड़े गए रिजवान व फरमान निवासीगण नगला मसानी को पुलिस के हवाले कर दिया। प्रभारी इंस्पेक्टर सिविल लाइंस के अनुसार महिला की तहरीर पर दोनों पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। इधर, विधायक ने पहले महिला को अस्पताल भिजवाया। बाद में महिला को लेकर थाने भी गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें