फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में एक घंटे के भीतर दो को मौत के घाट उतारा

Mon, 21 Mar 2016 01:49 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला,अलीगढ़
विज्ञापन
पूछताछ करते एसपीआरए ब्रजेश कुमार। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूराे
विज्ञापन
रविवार को दिनदहाड़े एक घंटे के भीतर दो लोगों की हत्या से महानगर में सनसनी फैल गई। अतिव्यस्त रामघाट रोड पर भट्ठा मालिक की उसके पुत्र के सामने ही गोली मार कर हत्या कर दी गई, जबकि दूसरी घटना में आपसी रंजिश में युवक को मौत के घाट उतार दिया गया। इसमें फैक्टरी मालिक और उसका श्रमिक बुरी तरह घायल हो गए। दोनों ही घटनाओं को लेकर पुलिस देर रात तक मुकदमे आदि की औपचारिकताओं में उलझी रही।
विज्ञापन


अकराबाद के गांव जिरौली हीरा सिंह के महेंद्र सिंह व लाखन सिंह के परिवारों में भट्ठे की जमीन को लेकर विवाद है। महेंद्र सिंह के बेटे भट्ठे के साथ तालानगरी में श्रीजी इंडस्ट्री के नाम से सबमर्सिबल पंप बनाने की फैक्टरी चलाते हैं। इसी फैक्टरी में परिवार के अधिकांश सदस्य रहते हैं। रविवार दोपहर लगभग 1 बजे महेंद्र सिंह के चार बेटों में सबसे छोटे नेमपाल सिंह (41) दोपहर को अपने बेटे अनुराग को एएमयू की नवीं कक्षा में दाखिले के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा दिलाकर स्कूटी से फैक्टरी लौट रहे थे।

तभी बाइक सवार हमलावरों ने क्वार्सी क्षेत्र में तालसपुर के बाहर घेरकर उनके सिर में गोली मार दी। हमला अचानक होने से नेमपाल अपनी कमर में रखी पिस्टल भी निकाल नहीं सके। उधर, पिता को गोली लगने के कारण चलती स्कूटी से गिरने से अनुराग जख्मी हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने आनन-फानन पिता-पुत्र को मेडिकल पहुंचाया, जहां डॉक्टराें ने नेमपाल को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


हत्या की दूसरी वारदात हरदुआगंज क्षेत्र में हुई। गांव कोंडरा के रहने वाले एवं तालानगरी में सरिया का कारोबार करने वाले देवेंद्र सिंह की गांव के लोगों से रंजिश चली आ रही है। रविवार की दोपहर देवेंद्र सिंह के प्रतिद्वंद्वियाें से दोस्ती रखने वाला रवि (35) गांव से दवा लेने आ रहा था। इस बीच देंवेंद्र अपनी फैक्ट्री के बाहर बैठा चाय पीता रहा था।

आरोप है कि उसने रवि को चाय पीने के बहाने रोक लिया। फिर इशारे से हमलावरों को बुलाकर फायरिंग करवा दी। इस दौरान गर्दन में गोली लगने से रवि की मौत हो गई, जबकि खुद देवेंद्र और उसकी फैक्ट्री का श्रमिक वीरी सिंह निवासी कासगंज भी छर्रे लगने से जख्मी हो गए। दो हत्याओं की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया। एसएसपी, एसपी सिटी, एसपीआर आदि संबंधित थानों की फोर्स व एसओ को लेकर घटनास्थल पर पहुंच गए।

एसएसपी जे रविंदर गौड़ ने बताया कि दोनों घटनाओं को गंभीरता से लिया गया है। नामजदगी के आधार पर आरोपियों की तलाश भी शुरू करा दी गई है। साथ ही पुलिस गश्त में लापरवाही करने वालों की जांच भी कराई जा रही है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें