फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुजपुरा में मकान गिरा, पांच बच्चों सहित छह जख्मी

Mon, 25 Jan 2016 01:52 AM IST
अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के भुजपुरा के मोहल्ले रानी वाले दगड़े में एक मकान गिरने से छह लोग दबकर घायल हो गए। घायलों में पांच बच्चे शामिल हैं। सभी को नजदीक के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है, जहां पर सभी की हालत खतरे से बाहर है। नाले के पानी का निकास नहीं होने के चलते वहां पैदा हुई नमी के कारण मकान गिरने की बात कही जा रही है। 
विज्ञापन

रानी वाले दगड़े में नसरुद्दीन और इंतजाम दो भाई रहते हैं। नसरुद्दीन आगे वाले हिस्से में और इंतजाम पीछे वाले हिस्से में अपने अपने परिवार के साथ रहते हैं। दोनों ही मजदूरी करते हैं। नसरुद्दीन ने बताया कि दोपहर बाद करीब तीन बजे बच्चे घर में खेल रहे थे। वह काम पर गया था। इसी दौरान मकान के एक हिस्से की दीवार जमीन में धंस गई। इससे गाटर पटिया वाली छत गिर गई। इसमें बच्चे दब गए। 
मकान गिरते ही आसपास चीख पुकार मच गई। किसी तरह आसपास के लोगों ने मलबा हटाया और दबे हुए बच्चों को बाहर निकाला। घायल बच्चों में एक बच्ची नौशीन, भोला, मो. सहिल, नासिर और नसरीन शामिल हैं। सभी को पास के नर्सिंग होम में भर्ती करा दिया गया है। मौके पर कोतवाली पुलिस सहित अन्य लोग भी पहुंच गए। नसरुद्दीन का कहना है कि उसके मकान के आसपास पानी भरा रहता है। नसरुद्दीन की पत्नी का एक साल पहले देहांत हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें