गांव साधु आश्रम के पास ईंट भट्टे पर बुधवार सुबह ग्रामीणों ने देखा कि एक गाय की गर्दन का काफी हिस्सा कटा हुआ था। इसकी जानकारी पर बजरंग दल रामकुमार आर्य, मनोज भरद्वाज, विजय यादव, अजीत चौधरी, चौधरी आदि कार्यकर्ता आ गए। सभी लोग गांव के ही बॉबी के घर गाय की जानकारी करने पहुंच गए।
घर पहुंचने पर उन्हें संतोषजनक उत्तर नहीं मिला। जिसके बाद बजरंग दल कार्यकर्ता गाय को लेकर राजकीय पशु चिकित्सालय पहुंचे, जहां डाक्टर मौजूद नहीं था। डाक्टर ने फोन पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं से कहा कि वह गाय को इलाज के लिए हरदुआगंज या फिर सदर ले जाएं।
इस पर कार्यकर्ता भड़क गए, जिन्हें पुलिसकर्मियों ने शांत किया। बाद में डाक्टरों ने गाय का इलाज किया। इस घटना के संबंध में बजरंगदल के रामकुमार आर्य ने बॉबी आदि के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी। एसओ हरदुआगंज नित्यानंद सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। बॉबी के खिलाफ पहले भी गौकशी का मामला आया है।