बुसिग्नल फेल कर रेलगाड़ियों को रोकने के बाद यात्रियों से लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले बुलंदशहर के दो शातिर अपराधियों को खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई की गई है। वर्तमान में दोनों अपराधी अलीगढ़ जेल में निरुद्ध हैं।
इंस्पेक्टर यशपाल सिंह के मुताबिक, सुमित पुत्र जगवीर और मोनू पुत्र सोनपाल निवासीगण निवासी देवकरनपुर, जहांगीराबाद, बुलंदशहर ने बुलंदशहर, अलीगढ़, टूंडला, गाजियाबाद में ट्रेनों में कई आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया है। पिछले दिनों दोनों को लूट के एक मुकदमे में जेल भेजा था। इनके खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई की गई है।
दोनों अपराधी रेलवे लाइन पर रात्रि में होम सिग्नल पर रेल पटरी के ग्लयूड ज्वाइंट पर सिक्का रखकर सिग्नल को फे ल कर ट्रेन को रोक लेते थे। इसके बाद यात्रियों के बैग एवं कीमती सामान की चोरी, छिनैती, लूट कर फरार हो जाते थे।