किसान की मौत, परिजन बोले- सदमे से गई जान
जलाली। कोल तहसील के अलहदादपुर गांव निवासी किसान राजकपूर (50) पुत्र अजयपाल सिंह की शुक्रवार दोपहर हार्टअटैक से मौत हो गई। परिजनों का दावा है कि राजकपूर की मौत सदमे से हुई है। हालांकि प्रशासन ने इस बात से इंकार किया है। परिजनों ने बताया कि राजकपूर के पास खुद की 5 बीघा जमीन थी, और 40 बीघा जमीन पट्टे पर ले रखी थी। उन्होंने पूरी जमीन पर धान की फसल इस उम्मीद से की थी कि मूल्य अच्छा मिल जाएगा। जिससे वह बेटियों के हाथ पीले हो सकेंगे। उसने आढ़तियों से धान के मूल्य पूछे तो लेकिन मंडी में आढ़तियों द्वारा 1220 के रेट सुनने के बाद से वह परेशान हो गए। शुक्रवार दोपहर उसके सीने में दर्द उठा तो परिजन उन्हें अलीगढ़ लेकर दौड़े, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। ग्राम प्रधान व परिजनों ने लेखपाल को सूचना देकर मौके पर बुला लिया। ग्रामीणों द्वारा मृतक का पोस्टमार्टम कराने की मांग पर लेखपाल ने मना कर दिया। लेखपाल सुघड़पाल सिंह का कहना है कि सुबह तबीयत खराब हुई और रास्ते में हार्ट अटैक से मौत हो गई। सदमे से मौत की बात गलत है।