महानगर के सासनी गेट इलाके की वैष्णोपुरम कॉलोनी में रविवार देर रात लोधा इलाके से आए एक सपा नेता को छेड़खानी को लेकर बेरहमी से पीटा गया और उनकी कार तक क्षतिग्रस्त कर दी गई। इस दौरान फायरिंग की भी चर्चा है। मगर पुलिस फायरिंग की बात सिरे से नकार रही है।
पुलिस ने सपा नेता सहित दो लोगों को शांति भंग के आरोप में हिरासत में ले लिया है। बताया गया है कि लोधा इलाके से सपा नेता यहां एक युवती के फेर में आए थे। किसी तरह यह खबर इलाके के लोगों को हो गई और सपा नेता को घेरकर पीट दिया गया।
इतना ही नहीं, उनकी कार तक बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दी गई। पुलिस को खबर फायरिंग की मिली तो पुलिस वहां पहुंच गई। बाद में माजरा सामने आने पर सपा नेता व हमलावर पक्ष के एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया। एसओ के अनुसार मामला मारपीट का है। दोनों पर शांति भंग में कार्रवाई की गई है।