फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतरौली में अस्सी साल की वृद्धा की गला रेतकर हत्या

Wed, 06 Dec 2017 01:55 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
कस्तूरी देवी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
थाना पालीमुकीमपुर के गांव हरनोट भोजपुर में मंगलवार को तड़के पहर करीब 80 साल की वृद्धा की किसी ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। मृत वृद्धा की बेटी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। उधर पुलिस परिवार के ही कुछ लोगों पर हत्या का संदेह करते हुए जांच में जुट गई है। बताया गया कि वृद्धा के नाम पर नौ बीघा जमीन थी जिसे वह अपने साथ रहने वाली दो बेसहारा बेटियों को देना चाहती थीं। आशंका है कि यह किसी परिजन को पसंद नही आ रहा था।
विज्ञापन


हरनोट भोजपुर निवासी कस्तूरी देवी पत्नी स्व. रामबाबू सिंह के दो बेटे और पांच  बेटियां हैं। बड़े बेटे राजेंद्र सिंह के चार बेटे हैं। राजेंद्र करीब दस साल से लापता हैं। दूसरे बेटे रवेंद्र सिंह के दो बेटे हैं। कस्तूरी की बेटी ममता को उसके पति ने छोड़ दिया है, और दूसरी बेटी सर्वेश विधवा है। दोनों बेटियाें के साथ ही कस्तूरी देवी बेटों से अलग दूसरे मकान में रहती थीं। 

मंगलवार को तड़के पहर करीब पांच बजे गांव में हरे राम हरे कृष्ण मंडल की प्रभात फेरी निकल रही थी। दोनों बेटियां प्रभात फेरी में शामिल होने चली गईं। इसी बीच किसी ने वृद्धा की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। कुछ देर बाद दोनों बेटियां घर पहुंची तो खून से लथपथ पड़ी मां के शरीर को देखकर चीखने लगीं। चीखपुकार सुनकर लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन


सूचना पर एसओ अजीत सिंह, सीओ सुरेश कुमार मलिक भी पहुंच गए। बेटी सर्वेश की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। सीओ सुरेश कुमार मलिक ने बताया कि पति की मौत के बाद करीब नौ बीघे जमीन कस्तूरी के नाम पर दर्ज हो गई थी। प्रथमदृष्टया जमीन के विवाद में हत्या की आशंका लग रही है। किसी करीबी का हाथ हो सकता है। कई बिंदुओं पर जांच हो रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें