फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीरगढ़ी के मंदिर में मूर्ति तोड़े जाने पर धरना, नारेबाजी

Mon, 18 Dec 2017 01:33 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
बजरंग दल एवं गोरक्षा संगठन के नेताओं से वार्ता करती पुलिस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव मीरगढ़ी स्थित शिव मंदिर में असामाजिक तत्वों ने माता पार्वती की मूर्ति तोड़ दी जिससे हंगामा खड़ा हो गया। रविवार शाम करीब सवा छह बजे जब कुछ महिलाएं मंदिर गईं तो इसकी जानकारी हुई। मूर्ति तोड़ने वालों की पहचान एवं गिरफ्तारी की मांग को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज होने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ। लोगों का कहना है कि इस मंदिर में चार साल पहले भी मूर्ति तोड़ दी गई थी।
विज्ञापन


गांव मीरगढ़ी में भगवान शिव का प्राचीन मंदिर है। मंदिर में शिव परिवार (शिवलिंग के साथ श्रीगणेश, माता पार्वती, भगवान विष्णु) की मूर्तियां हैं। रविवार को दिन में किसी ने माता पार्वती की मूर्ति तोड़ दी। शाम करीब सवा छह बजे गांव की दो-तीन महिलाएं मंदिर में पूजा करने पहुंचीं तब मूर्ति तोड़े जाने की जानकारी ग्रामीणों को हुई।

यह जानकारी मिलते ही बजरंग दल के विभाग संयोजक रामकुमार आर्य, गोरक्षा प्रमुख ठा. केदार सिंह, प्रकाश कसेरे, तिलक राजपूत के साथ ही प्रधान संगठन के अतरौली ब्लाक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह लोधी मीरगढ़ी के शिव मंदिर में पहुंच गए। गांव के लोगों की भीड़ लग गई। बजरंग दल पदाधिकारियों के नेतृत्व में ग्रामीण धरने पर बैठ गए। उन्होंने मांग उठाई कि अलीगढ़ से विशेषज्ञों की टीम बुलाई जाए जिससे पता चल सके कि मंदिर के आसपास किन लोगों के मोबाइल एक्टिव थे। इस घटना का तत्काल खुलासा होना चाहिए।
विज्ञापन


सूचना पर कोतवाल उत्तमचंद पटेल, सीओ सुरेश कुमार मलिक भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों के अनुसार चार साल पहले भी इस मंदिर में मूर्ति तोड़े जाने की घटना हो चुकी है। लोगों की भावनाओं को बार-बार आहत किया जा रहा है पर पुलिस कुछ नहीं कर रही। 
विज्ञापन


घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा। लोगों की सहमति से नई मूर्ति लगवाने का प्रयास किया जाएगा।
- सुरेश कुमार मलिक, क्षेत्राधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें