फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन चुनाव में व्यस्त नकल माफिया मस्त

Fri, 04 Mar 2016 01:49 AM IST
aligarh
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। यूपी बोर्ड परीक्षा में प्रशासन पूरे दिन जहां एमएलसी चुनाव में व्यस्त रहा, वहीं नकल माफिया अपने काम में मस्त रहे। पूरे दिन में एक भी नकलची नहीं पकड़ा गया, जबकि नकल जमकर हुई। यूपी बोर्ड परीक्षा में अब तक प्रशासन की सख्ती नहीं हुई है। इसकी वजह से नकल पर अंकुश नहीं लग रहा। मुख्य-मुख्य परीक्षाओं में जमकर नकल हो रही है। गुरुवार को पूरे दिन एमएलसी चुनाव के चलते पुलिस और प्रशासन व्यस्त रहा। इस मौके का फायदा नकल माफियाओं ने जमकर उठाया। देहात के ज्यादातर परीक्षा केंद्रों पर जमकर नकल हुई। छापेमार कार्रवाई के नाम पर खानापूरी हुई, कोई नकलची नहीं पकड़ा गया। एडीआईओएस का कहना है कि सचल दल छापेमारी कार्रवाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें