फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमिश्नर आवास के बगल में लाखों की चोरी

Wed, 17 Aug 2016 01:58 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो
विज्ञापन
कमिश्‍नर आवास के बगल में लाखों की चोरी - फोटो : महीपाल ‌सिंह
विज्ञापन
कमिश्‍नर आवास से चंद कदमों की दूरी पर स्थित दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय की आवासीय कॉलोनी में एक स्टाफ नर्स के मकान से मंगलवार को दिनदहाड़े लाखों की चोरी हो गई।
विज्ञापन

घटना उस समय हुई, जब नर्स अपने भाई के साथ जेएन मेडिकल रोड पर फिजियोथेरेपिस्ट के यहां दिखाने गई थी। दुपहर में लौटने पर चोरी की जानकारी हुई तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। चोर घर में रखे वह 4 लाख रुपये भी ले गए जो उसने प्लाट के बैनामे के लिए जुटाकर रखे थे। फिलहाल खबर पर पुलिस ने जांच पड़ताल कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
मूल रूप से छर्रा के बाईंकला निवासी ओमलता शर्मा दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय में स्टाफ नर्स हैं और अस्पताल परिसर में कमिश्‍नर आवास के बगल में बनी आवासीय कॉलोनी में टाइप-3 फ्लैट में तीसरे माले पर रहती हैं। अविवाहित ओमलता के साथ उनका भाई प्रेमपाल व 9वीं कक्षा में पढ़ने वाला एक भतीजा भी रहता है।
विज्ञापन

मंगलवार दुपहर भतीजे के स्कूल जाने के बाद ओमलता अपने छोटे भाई के साथ करीब 11 बजे डॉक्टर के पास गईं। दुपहर करीब एक बजे जब लौटीं तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। चोर अलमीरा से चार लाख रुपये नगद के अलावा करीब 4 लाख से अधिक के जेवरात भी चोरी कर ले गए।
कमिश्‍नर आवास के बगल में और थाने से चंद कदमों की दूरी पर हुई चोरी की खबर पर एसओ क्वार्सी विनोद यादव मौके पर पहुंच गए। एसओ के अनुसार तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। इधर, प्लाट के लिए जुटाई रकम चोरी जाने पर महिला बेहद सदमे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें