गांव नगला बादशाह निवासी जिला पंचायत सदस्य हरी किशन सूर्यवंशी ने बताया कि अपने परिजनों के साथ घर पर सो रहे थे। 26 जनवरी की रात्रि को चोर घर में घुस आए और जैकेट से तीस हजार नगद और एक जंजीर व दो अंगूठी सोने की ले जा रहे थे। शोर सुनकर परिजन जाग गए और चोर भागने लगे तभी परिजनों तीनों चोरो को पहचान लिया और अपनी बाइक और मोबाइल छोड़कर भागे। छर्रा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार चाहर ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर तीन व्यक्तियों मुन्ना उर्फ सोहम, तौफिक पुत्र यासीन खां और जाबुददीन पुत्र जल्लू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। कस्बा के अलीगढ़ बस स्टैंड पर वेदप्रकाश शर्मा की हलवाई की दुकान है ने बताया कि 26 जनवरी 16 की रात्रि को चोर दुकान के शटर का ताला तोड़कर गल्ले से बीस हजार नकद और लगभग दस हजार रुपये के सिगरेट के पैकेट ले गये। छर्रा पुलिस ने अनभिज्ञता जाहिर की है।