फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कप्तान बदलते ही फेसबुक पर ‘टाईगर इज बैक’

Fri, 20 May 2016 12:46 AM IST
अभिषेक शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन
खुद को टाईगर के नाम से प्रचारित करने वाला पांच हजार का इनामी अपराधी नीर प्रकाश उर्फ नीरू एसएसपी जे रविंदर गौड़ के बदलते ही ऑनलाइन हो गया। उसने 17 मई की शाम पांच बजे फेसबुक पर ‘टाईगर इज बैक’ का संदेश देते हुए अपना फोटो भी अपडेट किया।
विज्ञापन


यह सिलसिला रुका नहीं है। इसके बाद से लगातार वह फेसबुक पर अपडेट है और बृहस्पतिवार को भी फेसबुक पर उसने कई अपडेट दिए हैं। हालांकि यह बात पुलिस तक पहुंच गई है और पुलिस उसे फेसबुक के जरिये बुधवार से ही खोजने में लगी है। मगर खास बात है कि उसे शायद पुलिस का खौफ नहीं है। तभी तो इस कदर फेसबुक पर अपडेट दे रहा है।

अकराबाद के गांव नगरिया पट्टी चाहरम में 21 नवंबर की देर शाम प्रधान पद के प्रत्याशी हीरा सिंह की वोट मांगते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में विपक्षी खेमे के नीरप्रकाश उर्फ नीरू सहित सात लोग नामजद किए गए। तभी से पुलिस नीरू को खोज रही है। बाकी छह लोग जेल चले गए।
विज्ञापन


मगर मुख्य आरोपी नीरू अभी तक फरार है। दो माह पहले पुलिस ने उसके घर की कुर्की करते हुए उस पर 5 हजार रुपये का इनाम तक घोषित कर दिया। मगर वह हाथ नहीं आया। करीब दो माह पूर्व ही उसने गांव के नौ उन लोगों की हत्या का ऐलान करते हुए उनके नाम सहित पोस्टर भी चिपका दिए, जो इस हत्या में पैरवी कर रहे हैं। इसके बाद भी पुलिस उसे खोजने में गंभीर नहीं हुई।

अब सोमवार शाम निवर्तमान एसएसपी जे रविंदर गौड़ के तबादले की खबर जब उसे मंगलवार सुबह मिली तो उसने शाम 5 बजे फेसबुक पर अपडेट देना शुरू कर दिया। खास बात है कि उसने अपने कई फोटो अपडेट किए हैं। जिनमें वह अपनी स्कार्पियो के साथ भी दिखाई दे रहा है। फोटो देखने से लग रहा है कि वह किन्हीं पहाड़ी इलाकों में है।

खुद उसके फेसबुक फ्रेंड उसके इस अपडेट को देख हैरत में हैं। यह खबर जब हीरा सिंह पक्ष को हुई तो मामले में पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद से पुलिस सर्विलांस की मदद से उसे खोजने का दावा कर रही है। मगर वह बृहस्पतिवार को भी फेसबुक पर ऑनलाइन रहा है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें