फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल के टावर केबिन में देर रात लगी आग

Tue, 26 Jan 2016 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
रामघाट रोड स्थित इंद्रप्रस्थ स्टेट में बीएसएनएल के टावर केबिन में सोमवार देर रात शार्ट-सर्किट की चिंगारी से आग लग गई। हालांकि समय रहते लोगों की नजर पडने पर तत्काल दमकल को बुला लिया गया। मगर दमकल के पहुंचने से पहले मामूली आग को बुझा लिया गया।
विज्ञापन


इस दौरान लैपर्ड भी पहुंच गई थी।बता दें कि यहां रामघाट रोड स्थित इंदप्रस्थ स्टेट में बीएसएनएल का मोबाइल नेटवर्क टावर लगा हुआ है। देर रात करीब साढ़े दस बजे लोगों की नजर गई कि टावर के केबिन में धुआं निकल रहा है।

जब गौर से देखा तो पाया कि शार्ट सर्किट से वायर स्पार्क के बाद मामूली आग लगी हुई थी। इस पर बड़े नुकसान के अंदेशे को भांपते हुए पुलिस व फायर स्टेशन को सूचना दे दी गई। खबर पर दमकल भी पहुंच गई।
विज्ञापन


 उससे पहले इलाके के लोगों ने अपने  आग को बुझा लिया गया। इस आग में ज्यादा नुकसान न होने की बात कही गई है। पुलिस के स्तर से बीएसएनएल अधिकारियों को भी सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें