फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू में बीएससी छात्र को बेरहमी से पीटा, सिर फटा

Fri, 24 Mar 2017 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
विज्ञापन
BSc in AMU ruthlessly beaten student, head torn - फोटो : Dig Vishal
विज्ञापन
एएमयू के फिजिक्स विभाग में बीएससी फाइनल ईयर के छात्र मोहित समेत अन्य छात्रों की बेरहमी से पिटाई की गई और पथराव भी कर दिया। गंभीर रूप से घायल मोहित के सिर में करीब 7-8 टांके लगे हैं। इस घटना के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है। विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने एसएसपी दफ्तर पर धरना-प्रदर्शन कर आरोपी छात्रों को गिरफ्तार कर यूनिवर्सिटी से निष्कासित करने की मांग की है। शहर विधायक संजीव राजा एवं कोल विधायक अनिल पाराशर भी इस मामले में कूद गए हैं। वहीं प्रॉक्टर द्वारा आरोपी छात्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

एएमयू के फिजिक्स विभाग में बाहरी युवकों के साथ मिलकर कुछ छात्रों ने बीएससी फाइनल ईयर के मोहित, तानवीर, जय आदि की बेरहमी से पिटाई की। सिर में पत्थर से गंभीर जख्म लगने के कारण मोहित कुमार के सिर में करीब 7-8 टांके लगे है। लहूलुहान मोहित को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कर प्राथमिक उपचार दिया गया। इसकी सूचना मिलने के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. पुष्पेंद्र चौधरी, धीरज चौधरी, अमित गोस्वामी, आदित्य पंडित,  शीटू चौधरी के साथ ही शहर विधायक संजीव राजा, कोल विधायक अनिल पाराशर, भाजपा नेता मानव महाजन आदि एसएसपी दफ्तर पहुंच गए और धरना-प्रदर्शन कर हमलावर छात्रों को अविलंब गिरफ्तार कर यूनिवर्सिटी से निष्कासित करने की मांग करने लगे। मामला संवेदनशील होता देखकर एसएसपी दफ्तर में भारी पुलिस फोर्स पहुंच गई। इस दौरान विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं की सीओ राजीव कुमार से नोकझोंक भी हुई।
एसएसपी दफ्तर में हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोगों ने एएमयू में खास समुदाय के लोगों को डराने व धमकाने आदि के भी आरोप लगाए। अधिकारियों द्वारा दो दिन के अंदर आरोपी लोगों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद परिषद कार्यकर्ता वापस गए। इस मामले में मोहित कुमार एवं अन्य छात्रों की ओर से बीएससी छात्र आसिफ, अब्दुल्ला फराज व शफक के खिलाफ थाना सिविल लाइंस में मामला दर्ज कराया गया है। मोहित का कहना है कि पार्टी में नहीं बुलाने से नाराज लोगों ने उन लोगों की पिटाई की। मोहित की तहरीर में उसकी तरफ से उसके दोस्त मो. दानिश व मंजूर गवाह बने हैं।
विज्ञापन


विद्यार्थियों को हमने नैतिक समर्थन दिया है। दोषी लोगों के खिलाफ हर हाल में कार्रवाई होनी चाहिए। कार्रवाई नहीं हुई तो इस मसले को आगे भी उठाने का प्रयास करूंगा। 
 संजीव राजा, शहर क्षेत्र के विधायक

छात्रों के बीच क्लास में आपस में लड़ाई हुई थी। मोहित के सिर में चोट लगी है। वह खतरे से बाहर है। उसका एमआईआर भी कराया गया। आरोपी तीनों छात्रों को शो कॉज नोटिस दे दिया गया है। दोषी चाहे कोई भी हो, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
- प्रो. एम मोहसिन खान, प्रॉक्टर, एएमयू।

छात्रों में आपसी गुटों में झगड़ा हुआ है। प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाइ की जा रही है। बाकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
राजीव सिंह सीओ तृतीय

हमलोग मोहित के साथ हैं। लेकिन एबीवीपी वाले इस मामले को दूसरा रूप देना चाहते हैं। कृपया एएमयू को राजनीति का अखाड़ा न बनाया जाए। एबीवीपी वाले अपने हद में रहंे। 
विज्ञापन

नदीम अंसारी, उपाध्यक्ष
 एएमयू छात्र संघ 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें