फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वर्णकार को दिनदहाड़े लूटा

Sat, 04 Jul 2015 01:27 AM IST
हरदुआगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वर्णकार को दिनदहाड़े लूटाअमर उजाला ब्यूरोहरदुआगंज। थाना क्षेत्र में माछुआ पुल के पास हथियारों से लेस बदमाशों ने एक स्वर्णकार के साथ मारपीट कर लूटपाट कर दी है। बाइक सवार बदमाश डेढ़ किलो चांदी और तीन तोले सोने के जेवरात लूट ले गए। हरदुआगंज के मोहल्ला गुड़ियाई निवासी आशोक कुमार पुत्र बाबूलाल की गांव बुढ़ासी में करीब तीस साल पुरानी ज्वैलर्स की दुकान है। अशोक रोजाना की भांति अपनी दुकान पर जा रहे थे। वह जैसे ही माछुआ पुुल नर्सरी के पास पहुंचे तभी पीछे से आए तीन मोटरसाइकिलों पर सवार चार बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। एक ने आगे से मोटर साइकिल लगाकर अशोक की बाइक गिरा दी और दो युवकों ने तमंचे की बट मारकर अशोक से गहनों से भरा थैला छीन लिया। सभी लोग जलाली की ओर भाग गए। पीड़ित ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दे दी। घटना की जानकारी पर एसओ नित्यानंद सिंह मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंच कर पीड़ित से जानकारी ली। पीड़ित अशोक  ने बताया कि थैले में तीस ग्राम सोने के कुंडल, अंगूठी, कान की बाली और डेढ़ किलो चांदी के पायजेब व अन्य सामान था, जिसकी कीमत करीब एक लाख रुपये है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें