शहर में रंगबाजी के लिए कुख्यात बाइकर्स गैंग की खूनी लड़ाई में गुरुवार को एक और हत्या हो गई। रामघाट रोड पर अनाज मंडी के सामने गांव कलाई निवासी जीतू चौधरी पुत्र देवेंद्र चौधरी को गोलियों से छलनी कर दिया गया।
हमले में बड़ा गांव निवासी मनीष उर्फ सूर्य घायल हो गया। इस घटना में मृतक के भाई संजय ने छह लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। नामजदों में एक राघवेंद्र उर्फ कालू पूर्व में जिला पंचायत सदस्य के साथ-साथ समाजवादी पार्टी युवजन सभा का जिलाध्यक्ष भी रहा है।
मारे गए जीतू पर दो मुकदमे चल रहे थे। एक मुकदमा सजल चौधरी पर हुए हमले में जीतू शरद गोस्वामी के साथ नामजद था। इसके अलावा रामघाट रोड स्वर्ण जयंती नगर में एक दरोगा की पिस्टल लूटने के मामले में भी जीतू का नाम आया था। इसके अलावा अन्य छोटे मोटे मुकदमे थे। गौरतलब है कि शरद गोस्वामी की हत्या में सजल चौधरी उसके दो भाई, भतीजा और उसका साला फरार चल रहे हैं।
रिपोर्ट में संजय उर्फ शनि ने कहा है कि वह अपने भाई जीतू के साथ घर की लाइट का सामान लेने गुरुवार की सुबह 11 बजे अलीगढ़ जा रहे थे। हरहुआगंज मंडी के गेट के सामने सामने पहुंचा ही था कि पीछा कर रहे दो बाइक सवारों ने रुकने का इशारा किया। हमारी बाइक के रुकते ही हमलावरों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी, जिसमें जीतू के गोली लगी।
वह अपनी जान बचाने के लिए पैदल ही हनुमान मंदिर के पीछे बन रही कालोनी की तरफ भागा तो उसे पीछा करके दबोच लिया और गोलियां मार दीं। जीतू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मनीष गंभीर रूप से घायल हो गया। शेष 9/संबंधित पेज 2 पर f