फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार की एक्सीडेंट में मौत

Thu, 03 Mar 2016 12:48 AM IST
aligarh
विज्ञापन
विज्ञापन
गभाना। जीटी रोड पर कटरा मोड़ के पास मंगलवार रात अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका एक साथी जख्मी हो गया। घायल युवक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।गांव दौरऊ निवासी 24 वर्षीय प्रवीन पुत्र विनोद कुमार के मोहल्ले में मंगलवार को किसी की शादी थी। रात करीब 12 बजे शादी में किसी सामान की अचानक जरूरत पड़ने पर पड़ोसी ने प्रवीन को गभाना सामान लाने भेजा। इस पर प्रवीन अपनी बाइक पर गांव के ही शाहिद को बैठाकर गभाना ले गया। वहां से लौटते समय कटरा मोड़ पर अचानक किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इस एक्सीडेंट में प्रवीन की तो मौत हो गई, जबकि शाहिद जख्मी हो गया। आनन-फानन पुलिस दोनों को जिला मुख्यालय लाई। जहां शाहिद को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जबकि प्रवीन का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें