फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू में युवक ने खुद को गोली से उड़ाया, मौत

Wed, 14 Feb 2018 02:32 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
एएमयू में युवक द्वारा खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने के बाद मौके पर पहुंचे प्रॉक्टर व छात्र। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अलीगढ़ विश्वविद्यालय (एएमयू) कैंपस में डक प्वाइंट पर मंगलवार दोपहर करीब दो बजे मोबाइल पर बात करते-करते एक युवक ने अपनी कनपटी पर तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उसके पास मिले आधारकार्ड से उसकी शिनाख्त बिजनौर जिले के निवासी के रूप में हुई। वह हरिद्वार में एक फैक्ट्री में कार्यरत था। आत्महत्या के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस को आशंका है कि एक तरफा प्यार में युवक ने वेलेंनटाइन डे से पहले खुदकुुशी की है। 
विज्ञापन


कैंपस के अंदर से बाब-ए-सैयद से पुरानी चुंगी की ओर जा रहे रास्ते पर इंजीनियर कॉलेज चौराहे के पास डक प्वाइंट की पैदल पटरी पर करीब 20 वर्षीय युवक दोपहर में पीठ पर एयर बैग टांगे घूम रहा था। वह किसी से मोबाइल पर बात करता जा रहा था। तभी अचानक उसने हाथ में तमंचा निकाल लिया और एक हवाई फायर किया। इसके बाद उसने बात करते-करते फिर से तमंचा लोड कर दूसरा फायर अपनी कनपटी से सटाकर कर दिया और वहीं गिर पड़ा। तत्काल इस युवक को उठाकर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर सीओ तृतीय संजीव दीक्षित, इंस्पेक्टर सिविल लाइंस, फॉरेंसिक टीम आदि पहुंच गई। बाद में पुलिस ने घटनास्थल और उसके बैग की जांच पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए। उसके पास से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान रोहित कुमार पुत्र रोतम सिंह निवासी भटपुरा अफजलगढ़ बिजनौर के रूप में हुई। बाद में उसके भाई का मोबाइल नंबर भी पुलिस को मिल गया। भाई ने बातचीत में बताया कि वह बिजनौर के रहने वाले हैं, मगर वह और रोहित हरिद्वार में रहकर एक एलईडी फैक्ट्री में नौकरी करते हैं। 

यह करीब छह दिन पहले घर से बरेली किसी दोस्त के घर शादी में जाने की कहकर निकला था। वहां से इसे मथुरा भी किसी दोस्त के पास जाना था। वह अलीगढ़ कैसे पहुंचा, इस बारे में कुछ नहीं पता। देर शाम परिजन अलीगढ़ के लिए रवाना हो लिए थे। कारणों को लेकर पुलिस अभी कुछ नहीं कह पा रही है। अंदेशा वेलेंटाइन डे पर किसी युवती से यहां मिलने आना और इकतरफा प्यार में आत्महत्या करने का जताया जा रहा है। सीओ तृतीय संजीव दीक्षित का कहना है कि मृतक के परिवार को सूचना दे दी गई है। अभी यह सवाल बना हुआ है कि वह यहां क्यों आया और आत्महत्या क्यों की। अंदेशा किसी युवती से जुड़ा ही लग रहा है। परिजनों के आने और जांच पड़ताल के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें