महानगर के सिविल लाइंस के एएमयू सर्किल पर रविवार देर रात बाइक सवार व्यापारी से बदमाशों ने मोबाइल व नगदी लूट ली। मोहल्ला टीला ऊपरकोट निवासी नदीम का हार्डवेयर का व्यापार है। रविवार देर रात वह दोदपुर किसी व्यापारिक काम से आए थे।
वहां से लौटकर जाते समय बदमाशों ने एएमयू सर्किल पर रोक लिया और उनकी जेब से मोबाइल व 17 हजार रुपये लूट लिए। इस दौरान बदमाशों ने उन पर तमंचा तान दिया था। इस संबंध में सोमवार सुबह पुलिस को तहरीर दी गई है।