फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ की बेटी का इटली में उत्पीड़न

Mon, 22 Feb 2016 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने शहर की एक बेटी का इटली के वेरोना सिटी में ससुरालियों द्वारा उत्पीड़न किया जा रहा है। उसके भाई ने ट्विटर की मदद से विदेश मंत्री सुषमा स्वराज तक अपनी शिकायत पहुंचाई है और बहन के वास्ते मदद मांगी है। इस शिकायत का विदेश मंत्री ने संज्ञान लेते हुए पीएस के माध्यम से बेटी को वापस भारत लाने का भरोसा भी दिलाया है। मामले में इटली स्थित भारतीय दूतावास की मदद से प्रयास शुरू करा दिए गए हैं।
विज्ञापन


ट्विटर पर अपने शहर के ही रहने वाले गुरुमुख सिंह ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आदि को ट्विट किया और अपनी बहन के उत्पीड़न संबंधी शिकायत दी। शिकायत में बताया कि उसकी बहन सुखविंदर कौर इटली के वेरोना सिटी में है।

जहां ससुरालियों द्वारा उसका उत्पीड़न किया जा रहा है और उसे अंदेशा है कि कहीं उसे मार न दें। इसके जवाब में खुद विदेश मंत्री ने ट्विट करते हुए उन्हें मदद का भरोसा दिलाया। ट्विटर के अनुसार इस शिकायत के बाद विदेश मंत्री के पीएस ने मामले में दखल देते हुए सुखविंदर के पति से भी वार्ता की है और इटली स्थित भारतीय दूतावास की मदद से सुखविंदर को भारत वापस लाने का भरोसा भी गुरुमुख सिंह को दिलाया है।
विज्ञापन


ट्विटर के माध्यम से ही गुरुमुख सिंह को दोस्तों ने यह सलाह दी थी कि वह विदेश मंत्री से संपर्क करें। इसके बाद उन्होंने शिकायत करना शुरू किया। तब जाकर उन्हें मदद की उम्मीद बंधी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें