फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में ढूंढ रहे आतंक के तार

Mon, 25 Jan 2016 01:36 AM IST
अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। तमिलनाडु पुलिस की अभिरक्षा से ट्रेन से इटारसी के पास भागे आतंकी सैयद हामिद अली उर्फ सैयद अयूब अहमद के तार अलीगढ़ से भी जुड़े हैं। वह यहां पूर्व में यहां भी ट्रेन में बम होने की धमकी दे चुका है और तिब्बिया कॉलेज के एक प्रोफेसर से ठगी की कोशिश भी कर चुका है। उसके बारे में इनपुट है कि वह जमातियों के बीच रहकर फरारी काटता है। इसे लेकर स्थानीय स्तर पर भी खुफिया तंत्र सरगर्मी से उसकी तलाश में है। उसके अलीगढ़ कनेक्शन खोजने की कोशिश जारी है।
विज्ञापन

करीब तीन माह पूर्व दिल्ली से लखनऊ जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस में बम होने की सूचना जीआरपी अलीगढ़ को मिली थी। इस पर जीआरपी के हरकत में आने पर ट्रेन अलीगढ़ पार कर चुकी थी। बाद में शताब्दी की टूंडला में चेकिंग हुई। इससे पहले आगरा व जयपुर में भी इसी तरह के घटनाक्रम हुए थे। इसे लेकर जब खुफिया एजेंसियां हरकत में आईं तो असम निवासी हामिद अली नाम का एक युवक ट्रेस हुआ। इसी बीच पता चला कि यह हामिद अली नाम का युवक तिब्बिया कॉलेज के प्रोफेसर उबेदुल्ला से जमाल बनकर बातचीत करता है।
खुफिया सूत्रों की मानें तो जब प्रोफेसर उबेदुल्ला से  जांच एजेसियों ने जानकारी की तो पता चला कि वह जमातियों की मदद का काम करते हैं। इसी दौरान हामिद अली उर्फ जमाल नाम का युवक उनसे फोन पर संपर्क में आया था। बाद में उसने खुद के पिता की चेन्नई में तबियत खराब होने की बात कहते हुए वहां 25 हजार रुपये मंगाए थे। प्रोफेसर ने वहां रुपये लेकर अपना व्यक्ति भी भेजा। मगर उससे प्रोफेसर के व्यक्ति की मुलाकात नहीं हुई। मगर इसी बीच जांच एजेंसी प्रोफेसर तक पहुंच गईं और वह ठगी से बच गए। बाद में प्रोफेसर ने पूरा प्रकरण लिखित में प्रॉक्टर कार्यालय को दिया। इसी बीच ेवेल्लूर में इस युवक को दबोच लिया गया। 
विज्ञापन

इधर जब जीआरपी के मध्यम से आतंकी को यूपी में रिमांड पर लाने की तैयारी की जा रही थी। इससे पहले चारबाग लखनऊ जीआरपी में दर्ज उसके खिलाफ मुकदमे में हामिद अली की तलबी हो गई और दो दिन पहले वह भाग गया। जब उसके भागने की खबर मिली तो यूपी सहित कई राज्यों को अलर्ट किया गया है। अब उसके अलीगढ़ से जुड़े सभी इनपुटों पर एजेंसी काम कर रही है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें