फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू में कोआर्डिनेटर पर चलाई गोली, एक दबोचा

Fri, 01 Mar 2019 12:55 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 एएमयू के कंप्यूटर साइंस विभाग के ड्यूटी सोसाइटी ऑफिस कोआर्डिनेटर पर फीस कम कराने आए दो युवकों ने गुरुवार शाम फायरिंग कर दी। इस दौरान कोआर्डिनेटर ने साहस का परिचय देते हुए एक आरोपी को तमंचे सहित दबोच लिया, जबकि उसका साथी भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। पकड़ा गया आरोपी एएमयू का पूर्व छात्र है। दूसरा साथी वर्तमान में एएमयू छात्र है और एक प्रोफेसर का बेटा बताया गया है।
विज्ञापन




शाम करीब 6:30 बजे कोआर्डिनेटर मजहर सिद्दीकी अपने दफ्तर में मौजूद थे। तभी दो युवक वहां आए और उनमें से एक ने मजहर को धमकाते हुए अपने किसी साथी की फीस कम कराने का दबाव बनाया। जब उसने बात मानने से इंकार कर दिया तो युवक किसी से फोन पर बात कराने के लिए मजहर पर दबाव बनाने लगे। इसी दौरान दोनों युवकों ने मजहर से हाथापाई शुरू कर दी। इसी बीच एक ने तमंचा निकालकर फायर कर दिया। हमले में मजहर बच गए और गोली उनके चैंबर व टेबिल में जा लगी। इस दौरान मजहर ने साहस दिखाते हुए एक को तमंचे सहित दबोच लिया और उसका साथी भाग गया।



सूचना पर प्रॉक्टर टीम व पुलिस पहुंच गई। सीओ तृतीय अनिल समोनिया के अनुसार पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम नबील निवासी एफएम टॉवर क्वार्सी व साथी का नाम आदिल निवासी सरसैयद नगर सिविल लाइंस बताया। नबील के अनुसार वह एएमयू मिंटो सर्किल का छात्र रहा है, जबकि आदिल बीएएलएलबी का छात्र है और उसके पिता प्रोफेसर हैं। मजहर की तहरीर पर नबील पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आदिल की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें