फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायत्री प्रसाद प्रकरण की पीड़िता ने कथित पैरोकार आशू गौड़ पर लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के खिलाफ दर्ज दुष्कर्म के मामले की पीड़िता ने रोचक खुलासा किया है। पीड़िता ने एसएसपी को रजिस्ट्री के माध्यम से शिकायती पत्र भेजकर बताया कि वह अपने मामले की खुद ही पैरवी कर रही है।

आशू गौड़ उसे अपनी बहन बताकर शासन-प्रशासन को गुमराह करने का काम कर रहा है। इससे खुद को पीड़िता का पैरोकार बताने वाले आशू गौड़ की मुुुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं।
विज्ञापन


चित्रकूट की पीड़िता ने एसएसपी को भेजे शिकायती पत्र में आशू से उसकी मुलाकात चार वर्ष पूर्व होने की बात लिखी है। उसका आरोप है कि आशू ने उसे मोहरा बनाकर मुकदमा दर्ज कराया था। फिलहाल वह मामला अभी विचाराधीन है।
विज्ञापन


इस मामले में पीड़िता खुद ही वकील के माध्यम से पैरवी कर रही है। पीड़िता का कहना है कि आशू खुद को इस मामले में पैरोकार बताता है। जबकि वह तो दाखिल आरोप पत्र में गवाह भी नहीं है।

पीड़िता ने आशू पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने मामले की जांच करा रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें