फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में गिरा युवक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

महानगर के देहली गेट इलाके में मलिक चौक के पास नाले में गिरने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक भांजे के जन्मदिवस समारोह से सोमवार देर रात घर लौट रहा था। मंगलवार सुबह क्षेत्रीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से निकालकर पोस्टमार्टम कराया। इधर, बेटे की मौत की सूचना पर परिजनों रोते-बिलखते हुए पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।
विज्ञापन

अशोक कु मार (35 वर्षीय) पुत्र हरीशंकर निवासी मैलरोज बाईपास मजदूर करता था। सोमवार को अशोक अपने भांजे कपिल के जन्मदिवस समारोह में शामिल होने के लिए सराय हकीम गली गुलरियाई गया था। रात को समारोह खत्म होने के बाद वहां से लौट रहा था। तभी रास्ते में मलिक चौक के पास नाले में बाइक सहित गिर गया। इधर, अशोक के रात को घर नहीं पहुंचने पर परिवार ने उसकी काफी तलाश की मगर वह नहीं मिला। सुबह क्षेत्रीय लोगों ने नाले में शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव और बाइक को नाले से निकाला। पुलिस ने मृतक के परिवार को मौत की सूचना दी। सूचना मिलने पर परिजन विलाप करते हुए पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। अशोक के परिजनों ने बताया कि उसकी शादी नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें