क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
पहले थाना देहली गेट प्रभारी, बाद में एक मीट कारोबारी और अब अपने प्रेमी पर गलत काम करने का आरोप लगाने वाली महिला के विरोध में देहली गेट की कुछ महिलाएं बुधवार को डीआईजी से मिलने पहुंची। महिलाएं देहली गेट में मीट कारोबारी पर लगाए गए दुष्कर्म के आरोप के संबंध में पहुंची थीं।
महिलाओं का कहना था कि आरोप लगाने वाली महिला की बात में कोई गंभीरता नहीं है। वह कभी पुलिस पर तो कभी किसी व्यापारी पर आरोप लगाती है। जिसका मकसद ब्लैक मेलिंग होता है।
कुछ दिन बाद मीट कारोबारी के परिवार में शादी समारोह है। लेकिन लगे हुए आरोप और पुलिस के दखल के चलते असहज किस्म के हालात पैदा हो रहे हैं। डीआईजी ने मामले में उचित जांच और कार्यवाही का भरोसा दिया है।