देहली गेट में दबोचा गया लुटेरा गैंग
बाईपास पर लूटपाट की वारदातों को दे रहा था अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
अलीगढ़। महानगर की देहली गेट पुलिस ने बाईपास इलाके में लगातार लूट व छिनैती की वारदातों को अंजाम देने वाले एक गैंग के दो सदस्य दबोचे हैं। इन दोनों ने पूछताछ में कई घटनाएं स्वीकारी हैं और लूट का माल भी बरामद कराया है।
इंस्पेक्टर देहली गेट सुनील कुमार सिंह के अनुसार लगातार हो रही लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने के इरादे से जगंलगढ़ी बाईपास पर दबिश देते हुए दो बदमाशों को दबोचा गया। उन्होंने अपने नाम खुशाल व बब्बू निवासी कासिम नगर बताया। उनके पास से नकदी, तमंचा, कारतूस, नशीला पदार्थ आदि सामान बरामद हुआ है। उन्होंने इलाके में हुईं चार छिनैती की घटनाएं स्वीकारी हैं।
--बॉक्स--
चोरी की स्कूटी सहित दबोचा
अलीगढ़। महानगर की क्वार्सी पुलिस ने सनी कुमार निवासी गीता विहार क्वार्सी को चोरी की स्कूटी सहित दबोचा है। उसे क्यामपुर मोड़ से गिरफ्तार किया गया है। उसके विषय में काफी समय से चोरी का वाहन प्रयोग करने की सूचनाएं मिल रही थीं।