क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
शादी समारोह से लौट रही एक महिला से रामघाट रोड पर बाइक सवारों ने थैला लूट लिया। थैले में नकदी और मोबाइल था। कुलदीप विहार निवासी सुजाता देवी अपनी भाभी मुन्नी देवी के साथ आगरा में शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रही थीं।
बस स्टैंड से वह टेंपो से गोविला गोदाम वाली गली पर उतर गईं और पैदल ही कुलदीप विहार की ओर स्वर्ण जयंती नगर में होकर जाने लगीं। जैसे ही वह गली में गई तभी बाइक सवार लुटेरे उनका थैला लूटकर भाग गए। थैले में 2500 रुपये, मोबाइल और आधार कार्ड आदि था। पुलिस को सूचना दे दी गई।