फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही पर लगा वर्दी का रुआब दिखाकर अवैध वसूली का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


क्वार्सी थाने में तैनात एक लैपर्ड कर्मी पर इलाके के जीवनगढ़ के लोगों ने अवैध वसूली का आरोप लगाया है। एसपी सिटी कार्यालय में शिकायत करने पहुंचे जीवनगढ़ के करीब एक दर्जन लोगों ने एसपी सिटी को शिकायत पत्र सौंप कहा कि सिपाही वर्दी का रुआब दिखाकर राहगीरों और क्षेत्रीय लोगों को रोक लेता है। तलाशी के नाम पर जेब में रखे पैसे निकाल लेता है।
विज्ञापन




विरोध करने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देता है। सिपाही की हरकतों से क्षेत्र में लोग दहशत में हैं। एसपी सिटी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शिकायतकर्ताओं को आश्वासन दिया कि वह आरोपी सिपाही के खिलाफ थाना प्रभारी से जांच कराएंगे। दोषी पाए जाने पर उसके खिलाफ सख्त विभागीय कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें