फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीमारदार ने फार्मासिस्ट का मोबाइल पार किया, सीसीटीवी में कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन

जिला अस्पताल मलखान सिंह में अभियुक्त की डॉक्टरी करते समय एक महिला ने फार्मासिस्ट के मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया। महिला फोन चोरी करती हुई सीसीटीवी में कैद हो गई है। पीड़ित ने थाना बन्नादेवी में इसकी शिकायत की है।

जिला अस्पताल मलखान सिंह में मंगलवार को दिन में फार्मासिस्ट भानु प्रताप सिंह की ड्यूटी थी। इस दौरान वह इमरजेंसी में आए एक अभियुक्त की डॉक्टरी करने में व्यस्त हो गए।
विज्ञापन


उनके आसपास भीड़ जमा हो गई। एक महिला भी इसी दौरान मौका पाकर उनके पास पहुंच गई और जेब से मोबाइल पार कर दिया। बाद में मोबाइल न मिलने पर इमरजेंसी में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली।
विज्ञापन


उसमें एक महिला उनकी जेब से मोबाइल पार करते नजर आई। भानु प्रताप सिंह ने बताया कि महिला के साथ आईं एक वृद्धा मरीज 8 नंबर वार्ड में भर्ती है। पूछताछ करने पर बताया कि वह रेलवे स्टेशन पर मिलेगी। महिला को काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें