फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी के नामकरण से ऐन पहले बाप की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के क्वार्सी क्षेत्र के चंदनिया इलाके में रविवार रात विद्युत पोल से टकराए बाइक सवार मेडिकल स्टोर संचालक की सोमवार सुबह मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। उसकी मौत की खबर पर परिवार में बेटी के नामकरण की खुशियां काफूर हो गईं और परिवार में कोहराम मच गया। आस पड़ोस के लोग परिवार को तसल्ली देते नहीं थक रहे थे, मगर परिवार के लोगों के आंसू रुक नहीं पा रहे थे।

वाकये के अनुसार चंदनिया चौक निवासी 30 वर्षीय सिकंदर पुत्र रामकुमार सैनी रामघाट रोड मेडिकल स्टोर चलाता था। उसकी डेढ़ साल पहले ही स्वाती नाम की युवती से शादी हुई थी और पिछले दिनों घर में बेटी ने जन्म लिया था, जिसका सोमवार को नामकरण होना था।
विज्ञापन


इसकी तैयारियां घर में चल रही थीं। रविवार देर रात सिकंदर बाइक से बाजार से घर लौट रहा था, तभी गली में मुड़ते समय अचानक उसकी बाइक फिसल गई और वह गली के मोड़ पर लगे डबल पोल से जा टकराया। इस दुर्घटना में उसके सिर में गंभीर चोट आई।
विज्ञापन


इस पर परिजन उसे अस्पताल ले गए। वहां से मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया, जहां सुबह उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस खबर पर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। बताया गया है कि सिकंदर भी अपने पिता की इकलौती संतान था। पुलिस ने दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें