फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदुआगंज के तिहरे हत्याकांड की तह में पहुंची पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


हरदुआगंज के कलाई माइनर पर स्थित मंदिर पर सफेदपुरा के साधु व कुछ दूरी पर ग्रामीण दंपती हत्याकांड में पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग हाथ लग गए हैं और इस आधार पर पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।

उम्मीद है कि एक-दो दिन में पुलिस इस हत्याकांड से पर्दा उठा देगी। पुलिस सूत्रों पर भरोसा करें तो हत्याकांड में पुलिस सट्टा व लूट दोनों कड़ियों को जोड़ रही है। सोमवार देर रात तक अधिकारी यही कहते रहे कि जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन


दो दिन पहले रात में साधु व ग्रामीण दंपती की पीट-पीटकर हत्या की गई थी। इसके बाद से एसएसपी खुद लगातार इस हत्याकांड के खुलासे में सरगर्मी से जुटे हैं। अब तक की जांच में पुलिस लूट के साथ-साथ सटोरियों को भी निशाने पर लिए हुए है।

इसके बाद जब पुलिस को कुछ क्लू हाथ लगे तो धरपकड़कर आधा दर्जन लोग हिरासत में ले लिए हैं, जिनसे क्लू के आधार पर पुलिस लगातार पूछताछ में जुटी है। उम्मीद है कि एक-दो दिन में तस्वीर साफ हो जाएगी।
विज्ञापन


बता दें कि इस घटना में जो ग्रामीण दंपती मारे गए हैं, वह राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह के करीबी रिश्तेदार बताए गए हैं। वहीं अब तक की जांच के बाद एसएसपी अजय कुमार साहनी ने इतना ही बताया कि यह एक गैंग साधुओं को निशाने पर लिए हुए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें