फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ का विरोध करने मां-बेटी को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


थाना गांधी पार्क के नगला मानसिंह इलाकेे की एक गली में पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर दी। छात्रा के शोर मचाने पर युवक पुलिस से शिकयत करने पर चेहरे को तेजाब से झुलसाने की धमकी देकर भाग गया।
विज्ञापन


इधर, छात्रा ने आपबीती अपनी मां को बताई। छात्रा की मां का आरोप है कि उसने युवक के परिजनों से शिकायत की तो उन्होंने एकजुट होकर मां-बेटी के संग घर में घुसकर मारपीट कर दी। एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में छात्रा की मां ने बताया कि पड़ोसी युवक काफी समय से बेटी को परेशान कर रहा है। बेटी को स्कूल आते-जाते समय रास्ते में छेड़खानी करता था। कई बार इस बात की शिकायत उसके परिजनों से की मगर उन्होंने ध्यान नहीं दिया। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी ने थाना पुलिस को निर्देश दिया कि मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें