फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार के बंद मकान से चोरी में फॉरेंसिक टीम ने तलाशे साक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

महानगर के खैर रोड बाईपास की बुद्ध विहार कॉलोनी के भाजपा कार्यकर्ता ठेकेदार के बंद मकान से चोरी के मामले में पुलिस साक्ष्य तलाशने में जुटी है। रविवार को इस मामले में फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन


निजी क्षेत्र में व सरकारी विभागों में ठेकेदारी करने वाले मूल रूप से गोंडा के गांव श्याम नगरिया लोकेश कुमार यहां बन्नादेवी क्षेत्र की बुद्ध विहार कॉलोनी में परिवार के साथ रहते हैं। वह खुद भाजपा युवा मोर्चा में भी सक्रिय हैं। 19 अक्तूबर की सुबह वह परिवार के साथ किसी समारोह में शामिल होने पैतृक गांव गए थे। वहां से देर रात करीब 9.30 बजे लौटे तो पाया कि घर के दरवाजे के ताले टूटे पड़े हैं। घर के अंदर पूरा सामान बिखरा पड़ा था। चोर सेफ में रखे 1.20 लाख रुपये नकद के अलावा 25 से 30 लाख के जेवरात चोरी कर ले गए हैं। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। इसी क्रम में रविवार को फॉरेंसिक टीम जांच के लिए पहुंची और जांच पड़ताल की। हालांकि अभी पुलिस को कोई साक्ष्य नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें