फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब कनेक्टिविटी के चलते मुनीर की पेशी टली

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


एएमयू छात्र व बॉक्सर आलमगीर हत्याकांड के मुख्य आरोपी मुनीर अहमद व उसके साथी आशुतोष मिश्रा की गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेशी होनी थी। लेकिन, कनेक्टिविटी फेल होने के कारण पेशी नहीं हो सकी।

दोनों ही कुख्यात तिहाड़ जेल में बंद हैं। दोनों पर आरोप तय होने के बाद केस ट्रायल पर आ गया है। अब इस केस में अगली सुनवाई 15 फरवरी को होगी।

बता दें कि मुनीर एनआईए अफसर तंजील हत्याकांड में भी मुख्य आरोपी है। मुनीर और उसके साथी ने एएमयू में कंप्यूटर सेंटर के सामने सितंबर 2015 में सहारनपुर के छात्र आलमगीर की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


जिसके बाद एएमयू छात्रों में उबाल था। छात्रों ने कैंपस में आलमगीर को न्याय दिलाने के लिए मार्च निकाले थे। हत्याकांड में मुनीर, आशुतोष, रिहान आजमी, सादाब आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। केस की सुनवाई एडीजे फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रथम में चल रही है। इस मामले में साक्ष्य न होने से रिहान बरी हो चुका है।
विज्ञापन


इसके अलावा मुनीर पर अमीरनिशा में हुए पीतल कारोबारी फहाद हत्याकांड व सेंटर प्वाइंट पर तलहा पर हुए जानलेवा हमले का केस भी इसी कोर्ट में चल रहा है। मुनीर के वकील इरफान गाजी ने बताया कि सम्मन भेजक गवाहों को तलब किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें