फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में हाई अलर्ट-Cordination

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अमरोहा, हापुड़ और मेरठ में एनआईए और यूपी एटीएस द्वारा पकड़े गए आतंकियों और उनसे बरामद भारी विस्फोटक सामग्री के बाद अलीगढ़ में भी हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

अलीगढ़ में पिछले दिनों रहे मन्नान वानी और सिमी के पुराने कनेक्शन को देखते हुए खुफिया एजेंसियों का यहां पर स्वाभाविक रूप से फोकस हो गया है। होटलों, सार्वजनिक स्थानों, बाहर से आकर किराए पर रह रहे लोगों पर पुलिस खुफिया तरीके से नजर रख रही है।
विज्ञापन


बुधवार को पश्चिमी यूपी में बड़े आतंकी गिरोह का पता चला और उसे दबोचा गया। इसके बाद पूरा पश्चिमी उत्तर प्रदेश खुफिया एजेंसियों की जांच के दायरे में आ गया।

स्थानीय पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि वह होटलों, गेस्ट हाउसों पर सघन नजर रखें। इसके अलावा पीजी गेस्ट हाउस, बाहर से आकर किराए पर रह रहे लोगों पर स्थानीय खुफिया एजेंसियों के जरिए सघन नजर रखने के लिए कहा गया है।

पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि प्रत्येक थाना स्तर पर सुनिश्चित कर लिया जाए कि कोई भी किराएदार बिना पुलिस सत्यापन के न रहे। साथ ही कोई भी होटल स्वामी बिना पहचान पत्र जमा कराए यात्री को न ठहराए।

अगर कोई मकान या होटल स्वामी ऐसा करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सभी सार्वजनिक स्थान, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, प्राइवेट बस स्टैंड आदि पर खुफिया तरीके से निगरानी की जा रही है।

शहर में जिन स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, उनके फुटेज लगातार चेक किए जा रहे हैं। इधर, दिन भर अमरोहा से छापेमारी के बाद टीम के यहां आने की चर्चा रहीं। मगर देर रात तक किसी तरह की लोकेशन नहीं मिली।
विज्ञापन



अभी तक किसी टीम ने हमसे संपर्क नहीं किया है, फिर भी जांच में, विवरण जुटाने में, कोई अन्य जानकारी करने में कोई भी खुफिया एंजेंसी या सुरक्षा बल जब भी हमसे कोई सहयोग मांगेगा हम उसे पूरा सहयोग देंगे।
- अजय कुमार साहनी, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें