पूछताछ में दोनों ने रकम पुनीत के घर से चोरी करना स्वीकारा है। इंस्पेक्टर के अनुसार चंद्रभान उर्फ पप्पू गांधीपार्क थाने का प्रचलित दुराचारी घोषित अपराधी है। उस पर चोरी लूट आदि के अब तक सात मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं। इस गिरफ्तारी में इंस्पेक्टर के अलावा थाना टीम भी शामिल रही।
अवैध मांस सहित दो लोग दबोचे
महानगर की देहली गेट थाना पुलिस ने शकील व आमिर निवासी जंगलगढ़ी बाईपास को चेकिंग के दौरान ऑटो में अवैध रूप से मांस ले जाते चरखवालान चौराहे से दबोचा है। इस माल के संबंध में इनके पास कोई दस्तावेज या प्रपत्र नहीं थे। इस संबंध में सही जवाब भी नहीं दे पाए कि माल कहां से लाए हैं और कहां ले जा रहे हैं। दोनों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
चोरी के माल सहित दो गिरफ्तार
महानगर की गांधीपार्क पुलिस ने चोरी के मुकदमे के संबंध में रिंकू उर्फ गूंगा व अशोक कुमार निवासी सासनी को नकदी, मोबाइल, चोरी के अन्य सामान के साथ दबोचा है। दोनों ने गांधीपार्क इलाके में कई चोरियां करना स्वीकारा है।