फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रह्मपुत्र मेल में किन्नरों की लूटपाट में जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


ब्रह्मपुत्र मेल में यात्रियों से लूटपाट के मामले में पुलिस ने सरगर्मी से किन्नरों की तलाश शुरू कर दी है। जीआरपी ने रविवार को संदिग्ध दिखने वाली दो महिलाओं से पूछताछ की, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।

इंस्पेक्टर जीआरपी यशपाल सिंह ने ट्रेनों में चलने वाले पुलिस स्क्वायड को आवश्यक निर्देश दिए हैं कि किन्नरों की तलाश की जाए। शुक्रवार रात डिब्रूगढ़ जा रही ब्रह्मपुत्र मेल में कुछ मंगलामुखियों ने स्थानीय रेलवे स्टेशन से निकलते ही यात्रियों से अवैध वसूली शुरू कर दी।
विज्ञापन


पैसे देने से इंकार करने पर उन्होंने यात्रियों से हाथापाई करते हुए एक यात्री से दो सौ और दूसरे से पांच सौ रुपये लूट लिए। इस बीच आरोपी रास्ते में चेनपुलिंग कर हाथरस के पास भाग निकले।
विज्ञापन


इस घटना के दूसरे दिन रविवार को इंस्पेक्टर जीआरपी ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने ट्रेन में चलने वाले पुलिस कर्मियों से भी इस तरह दिखाने वाले लोगों पर नजर रखने के साथ-साथ कार्रवाई के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें