महानगर के सिविल लाइंस के लोको कॉलोनी निवासी रामबाबू के बेटे संग पिछले वर्ष दिसंबर माह में हुई लूट व मारपीट की घटना को पुलिस ने बाइक टकराने का विवाद बताकर शांति भंग में कार्रवाई कर पल्ला झाड़ लिया।
यह बात खुद आरटीआई में हल्का चौकी इंचार्ज ने स्वीकारी तो पीड़ित ने एसएसपी को शिकायत कर हैरानी जताई है। पीड़ित के अनुसार बेटा 21 दिसंबर की शाम किसी काम से जा रहा था।
तभी पोस्टमार्टम केंद्र के बाहर बैठे नामजदों ने उसे रोककर पीटा और उसकी जेब से रुपये निकालकर उसके साथ जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अभद्र व्यवहार किया। इस मामले में तहरीर व पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई।
इस पर पीड़ित ने आरटीआई के तहत जवाब मांगा तो हल्का चौकी इंचार्ज की ओर से जवाब दिया गया है कि मामला बाइक टकराने पर विवाद का था। मामले में चार लोगों पर शांति भंग में कार्रवाई की गई है।