फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएस में पूर्व छात्र को लेकर दो गुट आए सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


डीएस कॉलेज में पूर्व छात्र को लेकर दो गुट सामने आए। पूर्व छात्र को प्रॉक्टर ने मोबाइल पर बात करने से मना किया था। इसी बात को लेकर दोनों में नोकझोंक भी हुई। मारपीट की खबर सुनकर मौके पर पुलिस पहुंच गई।

गुरुवार दोपहर कॉलेज का पूर्व छात्र मोबाइल पर बात कर रहा था, जो सीसीटीवी कैमरे में नजर आ गया। फौरन प्रॉक्टर डॉ. सुभाष चौधरी व प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्य मौके पर पहुंच गए। उससे उसके बारे में जानकारी की गई, तो पता चला कि वह यहां पढ़ चुका है।
विज्ञापन


पढ़ाई के दौरान एनसीसी में था। काफी समय के बाद कॉलेज में आया हूं। प्रॉक्टर ने उसे कॉलेज के बाहर बात करने को कहा। इसी बात को लेकर नोकझोंक हो गई। मारपीट की खबर भी कॉलेज में फैल गई। छात्र के समर्थन में छात्रनेता अमित गोस्वामी अन्य छात्रों के साथ पहुंच गए।
विज्ञापन


थोड़ी देर में दूसरा गुट भी कॉलेज प्रशासन के समर्थन में पहुंच गया। हालांकि, एक गुट के चले से जाने से दोनों में टकराव की स्थिति बनने से बच गई। चीफ प्रॉक्टर डॉ. रेनू सिंघल का कहना है कि मारपीट की कोई घटना नहीं हुई है। सीसीटीवी में मारपीट का कोई फुटेज नहीं है। कॉलेज में बाहरी लोगों के प्रवेश पर पाबंदी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें