फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले सायरन गूंजे, फिर गरजी गोलियां..दौड़ पड़े ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


दिन निकलने के साथ सुबह सब कुछ सामान्य था। सवा छह बजते ही अचानक पहले माछुआ झाल के आसपास के गांव में लोगों ने पुलिस गाड़ियों के सायरन गूंजते हुए सुने और फिर इसके बाद अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई। यह सुन लोग पहले कुछ समझ पाते कि माछुआ झाल की ओर लोगों ने दौड़ लगाना शुरू कर दिया।

हरदुआगंज जलाी मार्ग पर पड़ने वाले माछुआ झाल से सटे आधा दर्जन गांवों के लोग नहर के दोनों ओर करीब डेढ़ सौ मीटर दूरी पर एकत्रित हो गए। पुलिस ने उन्हें आगे जाने के बजाय वहीं रोक दिया। तब पता चला कि यहां मुठभेड़ हो रही है। इसके बाद कुछ ही देर में पूरा इलाका छावनी में तब्दील हो गया।
विज्ञापन


एसएसपी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और पुलिसकर्मी हाथों में हथियार लिए सिंचाई विभाग के खंडहर भवन की ओर दौड़ता नजर आ रहा था। करीब एक घंटे से कुछ समय अधिक यहां मुठभेड़ चली और दो बदमाशों व एक एसओ के गोली लगने के बाद उनके घायल होने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया। तब जाकर सब कुछ सामान्य हुआ। इस दौरान लाइव मुठभेड़ देख उत्साह में आई पब्लिक को रोकने के लिए पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी।

मुठभेड़ की सुनकर कोई हैरान तो कोई बोला सब अचानक कैसे
मुठभेड़ स्थल पर सिकंदपुर, माछुआ, बुढांसी, नगला मई, बरकातपुर, ढसन्ना आदि गांव के लोग एकत्रित थे। मुठभेड़ के बाद भीड़ में मौजूद कुछ लोग तो हैरानी जताते दिखाई दिए। गांव सिकंदपुर के सोनू सिंह का कहना था कि सवा छह बजे ही वह झाल स्थित कोठी पर टहलते हुए व्यायाम करने गया तथा तब तक वहां कुछ भी नहीं था, लेकिन पंद्रह मिनट में ही पूरा झाल छावनी में तब्दील हो गया और फिर बंदूूकें गरजने लगीं।

छिड़ावली गांव के अनिल चौहान ने बताया कि लगभग साढे़ छह ही वह साइकिल से नहर पुल पर होकर गुजरे थे, लेकिन कोई हलचल नहीं दिखी। चंद मिनट बाद ही कई दर्जन गाड़ियां हूटर बजाते हुए आकर नहर पुल पर खड़ी हो गईं। सिकंदरपुर गांव के नूर मुहम्म्द व अज्जी खां ने बताया कि वह मछुआरे हैं और नहर में मछली पकड़ कर परिवार चलाते हैं। बुधवार देर शाम को झाल पर मछली पकड़ने के दौरान कुछ पुलिसकर्मी वहां पहुंचे उनसे यहां की जानकारी कर रहे थे। इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।

घंटे में कई दर्जन राउंड फायरिंग, 34 से खोखे बरामद
करीब एक घंटे तक चली मुठभेड़ में पुलिस व बदमाशों की ओर से कई दर्जन राउंड फायरिंग हुई। खबर पर पहुंची फील्ड यूनिट ने जांच पड़ताल के बाद मौके से 34 खोखे बरामद किए हैं। इनमें 17 खोखे बदमाशों की ओर से चलाए गए 315 बोर के बताए जा रहे हैं, जबकि 9 खोखे बदमाशों की ओर से ही चलाए गए 32 बोर के बताए जा रहे हैं। पुलिस द्वारा चलाए गए 9 एमएम के 8 खोखे बरामद होने का उल्लेख है। बाकी के विषय में जवाब है कि घास होने के कारण खोखे बरामद नहीं हुए।

दर्जन भर राउंड टीयर बम चलाने पड़े, कई मिस
पुलिस की ओर से खंडहर में छिपे बदमाशों को आशु गैस छोड़कर उसमें से बाहर निकालने के प्रयास की टेक्टिस भी अपनानी पड़ी। इस दौरान दर्जन भर के करीब राउंड टीयर गैस बम छोड़े गए। कई राउंड खुद एसपी सिटी द्वारा छोड़े गए। इस दौरान हरदुआगंज के एसआई रामेंद्र सिंह ने जब टीयर गन से फायर किया तो फायर मिस हो गया। कई बार की कोशिश के बाद भी जब टीयर बम नहीं चला तो दूसरे का इस्तेमाल किया गया। वहीं दो बार टीयर बम गलत दिशा में दूर खड़े ग्रामीणों से चंद कदम पहले नहर में ही गिर गया।

यह हुआ बरामद
1 अदद पिस्टल कन्ट्रीमेड 32 बोर, 3 कारतूस 32 बोर, 9 खोखा 32 बोर, 1 तमंचा 315 बोर, 1 कारतूस 315 बोर, 17 खोखा 315 बोर,1 बाइक हीरो होंडा स्पेंडर नंबर यूपी 81 वीके 4819 रात में लूटी गई

आपराधिक इतिहास
पाली में साधु व ग्रामीण की हत्या, एक साधु जख्मी, अतरौली में ग्रामीण की हत्या, हरदुआगंज में साधु की हत्या, ग्रमीण दंपती की हत्या, क्वार्सी में बाइक लूट, हरदुआगंज में आर्म्स एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं। अन्य क्राइम रिकार्ड की पुलिस जानकारी जुटाने में लगी है।

बरौली विधायक ने जाना एसओ का हाल
मुठभेड़ में जख्मी हुए इंस्पेक्टर पाली प्रदीप सिंह का हाल जानने के लिए बरौली विधायक ठा. दलवीर सिंह ट्रामा सेंटर पहुंचे। बरौली विधायक ने थाना अध्यक्ष पालीमुकीमपुर की कुशल क्षेम पूछी और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस अवसर पर बरौली विधायक के साथ बेबी सिंह, भोला सिंह, विधायक प्रवक्ता सुशील गुप्ता, महीपाल सिंह, आदि उपस्थित थे। वहीं व्यापारी नेता शमन माहेश्वरी ने पुलिस के इस कार्य की सराहना की है।
विज्ञापन


बुलंदशहर एसओजी आई बदमाशों की शिनाख्त को
मुठभेड़ में मारे गए बदमाशों की शिनाख्त के लिए बुलंदशहर की एसओजी भी यहां पहुंची। बुलंदशहर में हुईं घटनाओं को लेकर बदमाशों की पहचान के लिए टीम अपने साथ कुछ फोटो आदि लेकर आए थे। इसके बाद एसओजी ने परिजनों से भी पूछताछ की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें