फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसे हुई अंकुर की मौत, साफ नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


दरोगा बनने के लिए पीएसी में दौड़ परीक्षा में शामिल हुए मेरठ के सिपाही अंकुर की मौत दौड़ लगाने के दौरान कैसे हुई, यह पोस्टमार्टम में साफ नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम हाउस पर कई घंटे डाक्टरों के माथापच्ची करने के बाद भी जब कोई हल नहीं निकला तो अंकुर के शव का विसरा सुरक्षित रखवाया गया है, जिसकी फोरेंसिक जांच होगी।

अलीगढ़ में आरक्षी व दारोगा पद के लिए पिछले तीन दिन से भर्ती प्रक्रिया चल रही है। शनिवार को सुबह करीब 10 बजे दौड़ के दौरान गर्मी के चलते 15 अभ्यर्थियोें की हालत बिगड़ गई। यह लोग दौड़ते समय एक के बाद एक हांफ ते हुए जमीन पर गिर गए। यहां पर दो अभ्यर्थियों की हालत गंभीर पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें जिला बागपत के अंकुर अहलावत (30) पुत्र स्वर्गीय रामवीर सिंह निवासी खंडेरा थाना रमाला और सचिन पुत्र योगेंद्र पाल सिंह शामिल थे। बाद में निजी अस्पताल में उपचार के दौरान अंकुर ने दम तोड़ दिया था। बताया गया कि जब अंकुर के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा था तो डाक्टर कई घंटे तक माथा पच्ची करते रहे लेकिन मौत की ठोस वजह सामने नहीं आ सकी। इससे मामला और भी उलझ गया। बाद में फैसला लिया गया कि शव का विसरा सुरक्षित रखा जाए और उसे फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें