फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ने की नाबालिग किशोरी से छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव में पिता ने ही रिश्तों को कलंकित करते हुए अपनी 13 साल की नाबालिग किशोरी से छेड़छाड़ की। बेटी ने मां को जानकारी दी तो आरोपी पिता घर छोड़कर भाग निकला। बेगम की ओर से अपने शौहर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से पुलिस ने तमंचा भी बरामद किया है।

थाने में दी गई तहरीर में महिला ने आरोप लगाया कि घर उसकी 13 वर्षीय बेटी अकेले थी, तभी शौहर ने उसे दबोच लिया और छेड़छाड़ की। किसी से बात न बताने की धमकी दी। घर लौटने पर बेटी ने उन्हें बताया तो वह अवाक रह गईं।
विज्ञापन


उधर अपनी पोल खुलने की जानकारी होते ही उनका शौहर घर छोड़कर भाग निकला। महिला की ओर से अपने शौहर के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट आदि की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन


यह मामला 13 जून का है। टप्पल थाना प्रभारी संजय कुमार पांडेय के अनुसार शनिवार को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि आरोपी अपने गांव के बाहर घूम रहा है। कहीं भागने की फिराक में है।

इस पर एसआई अमित कुमार सिपाहियों के साथ बताए गए स्थान पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें