फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहेली का भाई ले गया किशोरी को अगवा करके

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


चंडौस थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली लड़की को उसकी सहेली का भाई अपहरण करके ले गया। अगवा हुई किशोरी के पिता ने थाने में शिकायत की तो उसकी सुनवाई नहीं हुई। अंत में उसने एसएसपी के यहां गुहार लगाई है।

एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में पिता ने कहा कि उसकी 16 वर्षीय बेटी को गत माह 22 अप्रैल को उसकी सहेली अपने साथ घर ले गई। काफी देर तक जब उनकी पुत्री घर नहीं लौटी तो वह बेटी की सहेलियों के घर पहुंचे। यहां पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि उनकी बेटी कुछ देर में आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां काफी देर इंतजार करने के बाद भी जब उनकी बेटी नहीं आई तो उन्होंने पुन: पूछताछ की। तब उन्होंने बताया कि उसे चमन अपने साथ ले गया है। पीड़ित पिता ने एसएसपी से अपनी बेटी को सकुशल बरामदगी की गुहार एसएसपी से लगाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें