क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
थाना सिविल लाइन के मोहल्ला हमदर्द नगर में गैस सिलेंडर फटने से घायल हुई बालिका की मेडिकल कालेज में मौत हो गई। हमदर्द नगर में गत चार अक्तूबर को गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया था। इसमें कई लोग घायल हो गए थे जिन्हें मेडिकल में भर्ती कराया गया था। घायलों में एक बालिका रानी भी थी। इस बालिका की शुक्रवार को मेडिकल कालेज में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।