क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
अलीगढ़। गोंडा थाना क्षेत्र का रहने वाला एक पिता अपनी बेटी की बरामदगी के लिए दर दर भटक रहा है। उसका आरोप है कि कुछ लोग उसकी बेटी को बहला फुसलाकर ले गए हैं। वह जब इसकी रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने गया तो उसे फटकारकर भगा दिया। अंत में उसने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही तथा अपनी बेटी की बरामदगी की गुहार लगाई है।