फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआरपी ने दो चोर पकड़े मुकदमे दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


एसपी जीआरपी आगरा अनुभाग अभिषेक यादव और सीओ जीआरपी आगरा इटावा रविकांत पाराशर के निर्देश में जीआरपी लगातार चोरों की धरपकड़ कर रही है। जीआरपी इंस्पेक्टर विजय सिंह ने बताया कि रविवार को दोपहर तीन बजे प्लेटफार्म नंबर दो से दो चोरों को पकड़ा गया जो ट्रेनों में चोरी की योजना बना रहे थे।

पकड़े गए चोरों में 25 वर्षीय तनु उर्फ पुत्र स्व.जबर खान निवासी गली नंबर दो शमशाबाद जमालपुर थाना क्वार्सी और अनिल राज पुत्र केहर सिंह निवासी नगला नारायण बंजारा थाना छतारी जनपद बुलंदशहर शामिल हैं। इनके पास से 170 ग्राम नशीला पाउडर डाइजापाम, चाकू और 2200 रुपये नगद मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, 4-25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। टीम में उपनिरीक्षक रजनीश कुमार चौकी प्रभारी खुर्जा, उप निरीक्षक संजय सिंह चौकी प्रभारी दादरी, कांस्टेबिल बृजेश कुमार और भूपेंद्र कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें