क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
महानगर की क्वार्सी पुलिस ने स्ट्रीट लाइटों की बैटरी चोरी करने वाले गिरोह के चार शातिरों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। इनके कब्जे से चोरी की गई बैटरी, टाटा मैक्स पिकअप गाड़ी तथा 850 रुपये बरामद हुए हैं।
गत रात क्वार्सी थाने के प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें एक मैक्स पिकअप गाड़ी में कुछ लोग जाते दिखाई दिए।
पुलिस ने उन्हें रोका और तलाशी तो मैक्स पिकअप से स्ट्रीट लाइट की बैटरी रखी हुई थी। शक होने पर पुलिस उन्हें थाने ले आई। यहां पूछताछ में उन्होंने अपने नाम राजबहादुर पुत्र हजारीलाल निवासी रामबाग नराइच थाना एत्माद्दौला आगरा, थान सिंह पुत्र कालीचरन निवासी कस्बा व थाना पालीमुकीमपुर, रामपाल पुत्र सत्यपाल निवासी साथा थाना जवां, धीरज पुत्र लाखन सिंह निवासी इटोरा थाना मलपुरा आगरा बताया।
आरोपियों ने बताया कि बरामद बैटरी को उन्होंने एक दिन पहले ही आरएएफ रोड तिरुपति बिहार फेस-2 से चुराई है। प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने पकड़े गए शातिर चोरी के बाद बैटरी को बेचने देते थे और उसके मिलने वाली रकम को आपस में बांट लेते थे।