फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर दस वर्ष तक किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

शहर के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के हमदर्द नगर निवासी एक युवक पर तहसील कोल के रसलगंज क्षेत्र की एक युवती ने शादी का झांसा देकर दस वर्ष तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि युवक अब सिविल इंजीनियर बन गया है और शादी के एवज में युवती के परिजनों से 45 लाख रुपये की मांग कर रहा है। पीड़ित युवती ने सोमवार को एसएसपी से युवक के खिलाफ कार्रवाई कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन


24 वर्षीय युवती ने का आरोप है कि वह दस वर्ष पूर्व अपने ननिहाल में रहने गई थी। तभी उसका युवक से संपर्क हुआ। दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ। युवक ने उसके बाद उससे शादी का आश्वासन देकर शारीरिक संबंध बनाने लगा। इस दौरान वह गर्भवती भी हो गई तो युवक ने उसका गर्भपात करा दिया। युवती का आरोप है कि पिछले दिनों उसने युवक से शादी करने की बात कही तो वह टालमटोल करने लगा। कानूनी कार्रवाई की धमकी देने पर उसने स्टांप पेपर पर शादी करने की बात लिखकर दी। इसके बाद मुंबई और दिल्ली ले जाकर वहां भी दुष्कर्म किया। पिछले दिनों फिर से जब पिता ने उससे शादी करने की बात की तो वह 45 लाख रुपये दहेज के नाम पर मांग रहा है। पुलिस से शिकायत करने की बात पर वह परिवार को धमकी दे रहा है। एसएसपी ने युवती को मामले की जांच करा कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें