फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों में चोरी करने वाले दो शातिर चोर दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


ट्रेनों में यात्रियों के साथ लूटपाट और चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो शातिर चोरों को शुक्रवार को जीआरपी ने दबोच लिया। दोनों चोरों को जंक्शन के माल गोदाम के पास से पकड़ा गया। इनके पास से दो चाकू और 1200 रुपये नकद बरामद किए गए।

अपराधियों को जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। जीआरपी इंस्पेक्टर विजय सिंह ने बताया कि अकरम (25) निवासी ऊपरकोट, कोतवाली और आसिफ (26) निवासी सराय रहमान छोटा चौक ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल, पर्स, सामान आदि की लूटपाट करते थे।
विज्ञापन


इनकी लंबे समय से पुलिस को तलाश थी। दोनों को माल गोदाम की दीवार के पास से पकड़ा गया है। यह वहां चोरी की वारदात को अंजाम देने का प्लान बना रहे थे। इनके पास से दो चाकू और 1200 रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन


पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह दिल्ली-टूंडला रूट की गाड़ियों में चोरी और लूटपाट करते थे। हालांकि इन्होंने अभी तक अपने गैंग का खुलासा नहीं किया है। पूछताछ के बाद दोनों पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें